Friday, September 4, 2026

मेरठ में दर्दनाक हादसा: वंदे भारत ट्रेन से टकराया रेहड़ा, महिला और उसकी दो बेटियों की मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। मेरठ के कंकरखेड़ा क्षेत्र में कासिमपुर फाटक पर रविवार शाम देहरादून की ओर जा रही वंदेभारत से रेहड़ा टकराने से महिला और उसके दो पुत्रियों की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए।

कंकरखेड़ा के अशोकपुरी निवासी नरेश अपनी पत्नी लक्ष्मी और दो पुत्रियों के साथ घर लौट रहा था। रमेश रेहड़ा चला रहा था और पत्नी व पुत्री पीछे बैठी थीं। कासिमपुर फाटक बंद होने पर वह नीचे से रेहड़ा निकालने लगा। तभी वंदेभारत ट्रेन आ गई।

बताया गया कि रेहड़े का पिछला हिस्सा ट्रेन से टकरा गया। जिससे रेहड़े में बैठी लक्ष्मी और दोनों पुत्रियों की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रेन कुछ देर के लिए मौके पर रुकी और फिर देहरादून की ओर रवाना हो गई। मौके पर पुलिस और जीआरपी पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.