Friday, September 4, 2026

मेयर रामपाल भाजपा संगठन की बैठक से क्यों भड़के

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। हैलो,मैं रोविन विश्वास बोल रहा हूं,संजयनगर खेडा से शक्ति केंद्र संयोजक भाजपा से,मेयर साहब नमस्कार करते हैं, इसके बाद मेयर मेयर ने जो बोला उसने भाजपा में भू चाल दिया है,मेयर रामपाल नमस्कार करने के बाद बोलते हैं,आपका की बैठक हो गयी, ठीक खूब बैठक करो,अब जिसके साथ बैठक की ही उन्हीं से काम कराओ, मुझे पर पल की जानकारी मिल रही,फोन कांटों और दुलारा मुझे फोन मत करना।

मेयर रामपाल भाजपा संगठन की बैठक से क्यों भड़के

रुद्रपुर में मेयर फोन पर यह लाइनें खूब चर्चा में है। वहीं भाजपा के नेता सकते में,एक मेयर जब भाजपा के पदाधिकारी से ऐसी बात कर सकता है तो आम जनता बात करने का लहरा कैसा होगा। इधर फोन मेयर रामपाल सिंह की यह बातें सुनकर भाजपा शक्ति केंद्र पूरी तरह मायूस हो गया है। चलो आपको बताते कि इन मेयर की इन लाइनों का मतलब क्या है।और मेयर रामपाल ने यह लाइनें क्यों बोली है। भाजपा की उत्तरी मंडल अध्यक्ष राकेश सिंह की मानें तो चार दिन पहले संजय नगर खेड में चार बूथों के शक्ति केंद्र संयोजक राविन विश्वास ने वार्ड की समस्याओं को बैठक बुलाई थी। रोविन ने बैठक में मंडल अध्यक्ष होने के नाते उसे भी बुलाया था,वार्ड में वर्तमान में कांग्रेस का पाषर्द है,जिसकी बजह काम नहीं हो पा रहे, बैठक के रोविन वह अन्य लोगों द्वारा उठाई गरी समस्याओं पर उन्होंने कहा कि मेयर और विधायक से वार्ता कर समस्याओं का समाधान किया जायेगा। बैठक के बाद कल जब मेयर ट्रांजिट क्षेत्र में भ्रमण कर रहे,तभी रोविन ने उन्हें फोन कर अपने क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराने की कोशिश की तो मेयर का जबाव सुनकर वह दंग रह गया। इधर इस मामले में रोविन विश्वास को मेयर द्वारा कही गरी बात के बाद उत्तरी मंडल के अध्यक्ष राकेश सिंह ने अपने एफबी पेज पर तख्लक टिप्पणी कर दी। उन्होंने लिखा की मेयर साहब संगठन और जनप्रतिनिधि अलग अलग नहीं। संगठन की बदौलत ही, जनप्रतिनिधि चुने जाते हैं। जिन्हें काम करना होता। मेयर साहब पार्टी में दरार पैदा मत करो। आपको बता कि रुद्रपुर भाजपा में यह खेल काफी समय से चल रहा है। पूर्व में जब राजकुमार ठुकराल विधायक थे तब भी संगठन और विधायक अलग अलग राह पर चल रहे। दक्षिण मंडल के अध्यक्ष और वार्ड 25 के पाषर्द सुशील यादव जिलाध्यक्ष और वर्तमान विधायक के करीबी माने जाते थे, मेयर ने इसी बजह को लेकर उनके साथ भी काफी भेदभाव किया था, उनके वार्ड में काम बंद करा दिये थे, जिससे वार्ड की हालत खस्ता हो गयी है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.