Friday, September 4, 2026

मेयर रामपाल ने की सीएम पुष्कर सिंह धामी से भेंट

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। नगर निगम के मेयर रामपाल सिंह ने देहरादून पहुंचकर नवनियुक्त सीएम पुष्कर सिंह धामी को गुलदस्ता देकर बधाई दी। मेयर रामपाल ने खटीमा के विधायक पुष्कर सिंह धामी को सीएम बनाये जाने पर राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में सबसे युवा सीएम के रूप में धामी को कमान सौंपने से युवाओं में नई उर्जा का संचार हुआ है। आम जनता में भी उम्मीद की नई किरण जगी है। मेयर ने कहा कि पुष्कर सिंह धामी जमीन से जुड़े कर्मठ और जुझारू कार्यकर्ता हैं उनके सीएम बनने से प्रदेश में विकास की ओर तेजी से अग्रसर होगा। धामी प्रदेश के वर्तमान हालातों से अच्छी तरह वाकिफ हैं। खासकर युवाओं का दर्द वह अच्छी तरह से समझते हैं। युवाओं को रोजगार दिलाने पर उनका विशेष ध्यान रहेगा और यह बात उन्होंने जाहिर भी कर दी है। मेयर ने कहा कि धामी को सीएम बनाकर भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि भाजपा का सामान्य कार्यकर्ता भी उच्च पद तक पहुंच सकता है। भारतीय जनता पार्टी देशहित की सोच रखने वाली पार्टी है। कहा कि धामी का सीएम बनना तराई और कुमांऊ की जनता के लिए सौगात है। धामी के सीएम बनने से उधम सिंह नगर के विकास में तेजी आयेगी और विकास की नई योजनाओं को तेजी से धरातल पर उतारा जायेगा।
इस दौरान देवभूमि व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष गुरमीत सिंह, नगर अध्यक्ष विकास शर्मा, धीरेंद्र मिश्रा, रविन्दरजीत सिंह आदि साथ थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.