Friday, September 4, 2026

मेयर रामपाल ने की मुख्यमंत्री से भेंट

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। मेयर रामपाल सिंह ने देहरादून पहुंचकर नये सीएम पुष्कर सिंह धामी को गुलदस्ता देकर बधाई दी। मेयर रामपाल ने खटीमा के विधायक पुष्कर सिंह धमी को सीएम बनाये जाने पर राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सबसे युवा सीएम के रूप में धामी को कमान सौंपने से युवाओं में नई उर्जा का संचार हुआ है। आम जनता में भी उम्मीद की नई किरण जगी है। मेयर ने कहा कि पुष्कर सिंह धामी जमीन से जुड़े कर्मठ और जुझारू कार्यकर्ता हैं उनके सीएम बनने से प्रदेश में विकास की ओर तेजी से अग्रसर होगा। नये सीएम पुष्कर धामी प्रदेश के वर्तमान हालातों से अच्छी तरह वाकिफ हैं। रामपाल ने कहा कि धामी का सीएम बनना तराई और कुमांऊ की जनता के लिए सौगात है। धामी के सीएम बनने से उधम सिंह नगर के विकास में तेजी आयेगी और विकास की नई योजनाओं को तेजी से धरातल पर उतारा जायेगा।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.