Friday, September 4, 2026

मेयर रामपाल ने किया सीसी मार्ग एवं नाली निर्माण कार्य का निरीक्षण

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रूद्रपुर। मेयर रामपाल सिंह ने वार्ड नं. 33 शांति बिहार कालोनी में चल रहे सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मेयर रामपाल ने निर्माण में प्रयोग की जा रही सामग्री को जांचते हुए आवश्यकत दिशा-निर्देश दिये।

मेयर रामपाल सिंह ने कहा कि निर्माण कार्यों में किसी भी तरह की अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उन्होंने पारदर्शिता के साथ विकास कार्यों को धरातल पर उतरने की बात कही। कहा कि निर्माण कार्यों के जो भी मानक तय किये गये हैं। उनको पूरा नही करने पर संबंधित ठेकेदार का भुगतान रोक उसके खिलाफ कार्यवाही अम्ल में लायी जाएगी। कहा कि निगम के कार्यों में भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। साथ ही मेयर ने कहा कि शहर का विकास उनकी प्राथमिकता है। शहर के सभी वार्डों में विकास कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराये जा रहे हैं। वही जनता को मूलभूत सुविधायें मुहैया कराने क ेसाथ साथ शहर को विकास का माॅडल बनाने की दिशा में भी लगातार कार्य किया जा रहा है। उन्होंने शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए शहरवासियों से सहयोग की अपील भी की। निरीक्षण के दौरान पार्षद सुशील चैहान भी साथ में थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.