Friday, September 4, 2026

मेयर ने किया हाईटेक शौचालय का स्थलीय निरीक्षण

Share

Advertisement

।भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। मेयर रामपाल सिंह ने गांधी पार्क रैन बसेरा के पास नगर निगम द्वारा बनाए जा रहे हाईटेक शौचालय के निर्माण कार्यों का मुख्य नगर आयुक्त रिंकू बिष्ट के साथ स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया। उन्होंने निर्माण को लेकर सम्बंधित लोगों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये। मेयर ने निर्माण में प्रयोग की जा रही सामग्री को चेक किया उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उन्होंने पारदर्शिता के साथ विकास कार्यों को धरातल पर उतारने की बात कही। मेयर ने कहा कि निर्माण कार्यों के जो भी मानक तय किये गये हैं उनमें जरा सी भी चूक पायी गयी तो सम्बंधित ठेकेदार का भुगतान रोक दिया जायेगा और उसके खिलाफ कार्रवाई भी की जायेगी। मेयर ने कहा कि जीरो टॉलरेंस की नीति को नगर निगम धरातल पर उतार रहा है। उन्होंने कहा कि निगम के कार्यों में भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। मेयर ने कहा कि जनहित को देखते हुए हाईटैक शौचालय का निर्माण कराया जा रहा है इससे शहरवासियों को शहर में बाहर से आने वाले लोगों को राहत मिलेगी।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.