Friday, September 4, 2026

मेयर ने किया निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। नगर निगम के मेयर रामपाल सिंह ने वार्ड नं 34 इंदिरा कालोनी में सीसी सड़क और दोनों तरफ नाली निर्माण कार्य का वार्ड के पार्षद अम्बर सिंह और नगर निगम के अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान मेयर ने निर्माण में प्रयोग की जा रही सामग्री को चेक किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

मेयर रामपाल सिंह ने कहा कि निर्माण कार्यों में किसी भी तरह की अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उन्होंने पारदर्शिता के साथ विकास कार्यों को धरातल पर उतरने की बात कही। मेयर ने कहा कि निर्माण कार्यों के जो भी मानक तय किये गये हैं उनमें जरा सी भी चूक पायी गयी तो सम्बंधित ठेकेदार का भुगतान रोक दिया जायेगा और उसके खिलाफ कार्रवाई भी की जायेगी। मेयर ने कहा कि भाजपा सरकार जीरो टॉलरेंस पर काम कर रही है और इसी नीति को नगर निगम धरातल पर उतार रहा है। विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी। उन्होंने कहा कि शहर के सभी वार्डों में विकास कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराये जा रहे हैं। जनता को मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने के साथ साथ शहर को विकास का मॉडल बनाने की दिशा में भी लगातार कार्य किया जा रहा है। इस दौरान पार्षद अंबर सिंह, भाजपा उत्तरी मंडल अध्यक्ष राकेश सिंह, नरेश कुमार शर्मा, डीके करगेती, रवि रस्तोगी, ममता नारंग, कुलवंत कौर, मेवाराम, राहुल रौतेला सहित नगर निगम के जेई सुरेश कुमार मौजूद रहे ।।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.