भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर । निकाय चुनाव की वोटर लिस्ट से नाम गायब होने के मामले तेजी से सामने आ रहे हैं। कई वार्डों में बड़ी संख्या में मतदाता सूचियों से मतदाताओं के नाम गायब हैं।
भाजपा के वरिष्ठ नेता वेद ठुकराल और उनके परिवार के वोट भी सूची से गायब हैं। गल्ला मंडी वार्ड संख्या 27 निवासी वेद ठुकराल भाजपा से मेयर के टिकट के प्रबल दावेदार हैं। उन्होंनें बताया कि सूची से उनके पूरे परिवार के वोट कट गये हैं। ठुकराल का कहना है कि वोट कटने में साजिश की बू आ रही है। उनके पड़ोस में भुड्डी एवं फुटेला परिवार के वोट भी कट गये हैं। फिलहाल वोट बनवाने की प्रक्रिया चल रही है। इस आशंका को देखते हुए भाजपा नेता वेद ठुकराल ने अपने मालिक कॉलोनी आवास वार्ड संख्या 31 मे पहले ही वोट बनवा लिए थे।




