Saturday, September 5, 2026

मेडिकल कॉलेज में रोजाना 100 से अधिक लोग लगवा रहे वैक्सीन की पहली डोज

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए अब तक वैक्सीन की एक भी डोज न लेने वाले लोग सामने आ रहे है। जिसमे पं रामशुमेर शुक्ला मेडिकल कॉलेज में रोजाना 100 से अधिक लोग वैक्सीन की पहली डोज लगवा रहे है। रुद्रपुर में केवल मेडिकल कॉलेज में ही वैक्सीन की पहली डोज लगाई जा रही है। दूसरे टीकाकरण केंद्रों पर वैक्सीन की दूसरी डोज ही लगाई जा रही है।

करीब 20 दिनों से पं रामशुमेर मेडिकल कॉलेज में वैक्सीन की पहली डोज लगवाने वालों की संख्या में लगातार इजाफ़ा देखा जा रहा है। पहले जहां बामुश्किल 10 लोग वैक्सीन की पहली डोज के लिए मेडिकल कालेज आते थे। वहीं मेडिकल कॉलेज में रोजाना 100 से अधिक लोगों को पहली डोज से वैक्सीनेट किया जा रहा है। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरेंद्र मलिक ने बताया कि वैक्सीन की पहली डोज लगवाने वाले ज्यादातर लोग दूसरे क्षेत्रों से आये हुए है। उन्होंने बताया कि जिले में करीब 75 प्रतिशत लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज लगाई जा चुकी है। डॉ. मलिक ने सभी से वैक्सीन लगवाने के साथ दोनों डोज को पूर्ण करने की अपील की। बता दे कि वैक्सीन की पहली डोज के 112 या इससे अधिक दिन बाद भी दूसरे डोज की वैक्सीन लगवाई जा सकती है।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.