Friday, September 4, 2026

मेक डोनॉल्ड की फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर ठगी, STF टीम ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। मेक डोनॉल्ड की फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले बिहार के एक गिरोह को उत्तराखंड पुलिस की एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक ऋषिकेश निवासी एक युवक ने आरोप लगाए थे कि अज्ञात व्यक्ति ने मेक डोनॉल्ट फ्रैंचाइजी दिलाने के नाम उनसे लाखों रूपये हड़प लिए हैं।

एसटीएफ के एसएसपी आयुष अग्रवाल ने बताया कि ऋषिकेश निवासी प्रशांत ने जनवरी माह में शिकायत दर्ज करवाई थी कि अज्ञात व्यक्ति ने मेक डोनॉल्ट फ्रैंचाइजी दिलाने के नाम उनसे 35 लाख हड़प लिए हैं। जिन खातों में धनराशि गई है उनकी जांच की गई तो वह बिहार के पाए गए। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए बिहार टीम भेजी गई।

आरोपित युवकों की पहचान सनी कुमार वर्मा, सूरज कुमार दोनों निवासी न्यू कॉलोनी, थाना मालसलामी पटना बिहार, सनी कुमार निवासी गुल मैया चौक सबलपुर थाना नदी मोजीपुर पटना बिहार और चंदन कुमार उर्फ विकास निवासी जमुनापुर चाई टोली पटना बिहार के रूप में हुई है। आरोपियों को गिरफ्तार कर मौके से 4 मोबाईल फोन, 12 सिम कार्ड, 2 डेबिट कार्ड, 2 आधार कार्ड और 1 पेन कार्ड बरामद किया गया।

आरोपियों पर 90 शिकायतें हैं दर्ज

आरोपियों से बरामद सिम कार्ड कि जब जांच कराई गई तो पता चला कि उनके खिलाफ देशभर में 90 शिकायतें दर्ज हैं। इनमे से 14 मुकदमे तेलांगना, एक आंध्र प्रदेश व बाकी अन्य राज्यों में हैं। बता दे ठगों द्वारा फ्रैन्चाईजी दिलाने के नाम पर फर्जी वेबसाइट तैयार कर आम जनता से ई-मेल,सोशल साईटों के माध्यम से सम्पर्क कर खुद को मेक डोनॉल्ड का कस्टमर रिलेशनशिप मैनेजर बताकर झांसा दिया जाता था।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.