Friday, September 4, 2026

मृतक पुलिस कर्मी लक्ष्मण के परिजनों को 50 लाख का चेक सौंपा

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। एसएसपी डॉ मंजुनाथ टिसी की मौजूदगी में पंजाब नेशनल बैंक के अधिकारियों ने मृतक पुलिस कर्मी लक्ष्मण सिंह के पिता व उनकी पत्नी को 50 लाख की आर्थिक सहायता का चेक सौंपा। मंगलवार को पीएनबी अधिकारी पुलिस कार्यालय पहुंचे। इस दौरान वहां पहुंचे मृतक के पिता और उनकी पत्नी को अधिकारियों ने चैक सौंपा। इस मौके पर एसएसपी ने बताया कि पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड के निर्देशानुसार सभी पुलिस कर्मियों को राष्ट्रीयकृत बैंकों में उनका सैलरी खाता खुलवाए जाने हेतु निर्देशित किया गया था। ड्यूटी के दौरान पुलिस कर्मी की मृत्यु होने अथवा गंभीर रूप से घायल होने पर उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान की जा सके l उन्होंने बताया कि विगत दिनों थाना किच्छा चौकी लालपुर पर तैनात पुलिस कर्मी लक्ष्मण सिंह बिष्ट की चैकिंग में ड्यूटी लगी हुई थी। उस दौरान उक्त पुलिस कर्मी को ट्रक ने कुचल दिया था। जिससे कर्मी की मृत्यु हो गई थी l उन्होंने बताया कि कर्मी का सैलरी खाता पंजाब नेशनल बैंक में जीवन रक्षक स्कीम के अंतर्गत खुला होने के कारण आर्थिक सहायता के रूप में 50 लाख रुपए प्रदान किए जाने का प्रावधान था lइसी के चलते मृतक के परिवार को सहायता चैक मिला। इस मौके पर एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल आदि अधिकारी मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.