Friday, September 4, 2026

मूल्यांकन कार्य हुआ पूरा, जानिए कब जारी हो सकता है रिजल्ट

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। सीबीएसई और उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट मई माह में आ सकता है। परीक्षा परिणामों को लेकर छात्रों में काफी उत्सुकता बनी हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक उत्तराखंड बोर्ड की सचिव नीता तिवारी ने बताया कि परीक्षाफल मई के अंतिम सप्ताह में जारी किया जाएगा।

मई में जारी हो सकता हो सकता है रिजल्ट

सीबीएसई बोर्ड में हाईस्कूल और इंटर की आंसरशीट का मूल्यांकन कार्य पूरा हो चुका है। अब परीक्षा परिणाम की तैयारी है। रिजल्ट को लेकर कोई अधिकृत सूचना नहीं है। लेकिन कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सीबीएसई का रिजल्ट इस माह में जारी होने की संभावना है।

बता दें परीक्षा 16 मार्च से छह अप्रैल तक हुई थी और मूल्यांकन कार्य 29 अप्रैल को पूरा हो चुका है। इस साल उत्तराखंड बोर्ड के हाईस्कूल में 130027 संस्थागत, 2088 व्यक्तिगत और इंटर में 123511 संस्थागत, 3813 व्यक्तिगत परीक्षार्थी पंजीकृत थे। परीक्षा के लिए 1253 केंद्र बनाए गए थे। 132115 स्कूली छात्रों ने हाईस्कूल और 127324 छात्र-छात्राओं ने इंटर की परीक्षा दी थी।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.