Saturday, September 5, 2026

मुर्गियों का शिकार करने आया तेंदुआ बाड़े में हो गया कैद,वन विभाग ने किया रेस्क्यू

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। मुर्गों की दावत उड़ाने आया एक तेंदुआ बाड़े में फंस गया। ये मामला उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के हवालबाग गांव का है। गुरुवार रात जंगल से आया एक तेंदुआ कैलाश नेगी के घर के पास बने मुर्गी बाड़े में घुस आया। तेंदुए ने बाड़े में मौजूद कई मुर्गियों को मार डाला। जब बाहर निकलने की बारी आई तो उसे रास्ता नहीं मिला। इससे तेंदुआ बाड़े में ही कैद होकर रह गया। लोगों के शोर मचाने पर वह बाड़े में ही दुबका रहा। उसकी दहाड़ सुनकर तमाम लोग मौके पर पहुंच गए थे। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई थी। वन विभाग की टीम ने तेंदुए को पिंजरे में कैद कर लिया। बाड़े में तेंदुआ फंसे होने की जानकारी मिलते ही तमाम लोग मौके पर पहुंच गए थे।

वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि तेंदुआ मादा है। उसकी उम्र करीब छह साल होगी। तेंदुए ने लोगों के शोर के कारण गुलदार बाहर नहीं निकल पाया। गुलदार के स्वास्थ्य की जांच की जा रही है। सब कुछ ठीक रहा तो एक दो दिन बाद गुलदार को जंगल में छोड़ दिया जाएगा। वन विभाग के रेंजर मोहन राम आर्य ने लोगों से एहतियात बरतने की अपील की।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.