Saturday, September 5, 2026

मुख्यमंत्री के करीबी पर गौशाला की जमीन हड़पने का आरोप 

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। गुरुवार को गांगपुर रोड स्थित प्राचीन सनकादिक तपोस्थली स्थित राधा कुंड खसरा क्रमांक 66 की जमीन को हड़पने का आरोप मुख्यमंत्री के करीबी विकास शर्मा पर लगाया गया है। साथ ही नगर निगम पर भी मिलीभगत का आरोप महंत राम बालक दास द्वारा लगाया गया है और जिलाधिकारी को इस संदर्भ में ज्ञापन सौंपा गया।

महंत बालक दास के मुताबिक इस भूमि को सनकादिक सनातन ऋषि और राधा कृष्ण गौशाला के नाम दर्ज कराने की मांग की गई । उन्होंने बताया कि इसके संदर्भ में जांच आख्या जिलाधिकारी द्वारा कराई गई है । उन्होंने बताया कि जांच आख्या में तहसीलदार डॉ अमृता शर्मा ने स्पष्ट राधा कुंड को लिखा है। उन्होंने बताया कि नगर निगम के मेयर रामपाल सिंह ने विकास शर्मा और उनके साथियों के साथ साठ- गाँठ करके महंत को गुमराह किया है। मेहनत के मुताबिक जीर्णोद्धार के नाम पर कुंड के पत्थरों को निकालकर निगम की गाड़ियों में भरकर ले जाया गया और 50 से अधिक सागौन के पेड़ भी कांटे गए। उन्होंने राजस्व को नुकसान पहुंचाने, मारपीट के आरोप भी लगाया है। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष मोनू निषाद, रंजीत सिंह राना, लक्की शुक्ला,टिंकल शुक्ल,अशोक गंगवार, सुमित, अजय, आकाश और दीपक के साथ अन्य लोग भी मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.