Saturday, September 5, 2026

मुखबरी करने के शक पर युवक की हत्या, एक माह से चल रहा था युवक गायब

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। एक माह से गायब चल रहे धारा की हत्या कर शव को जहानाबाद पीलीभीत कूड़े के ढेर में ठिकाने लगाने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एसएसपी मंजू नाथ टीसी ने मामले का खुलासा करते हुए बताया की 18 सितंबर को मृतक की मां धन देवी निवासी वार्ड 22 रुद्रपुर द्वारा कोतवाली पुलिस को तहरीर सौप कर बताया की 2 सितंबर को उसके बेटे धारा को घर से स्वर्ग फार्म तहसील बिलासपुर जिला रामपुर का रहने वाला सुजीत अपनी लाल रंग की मोटर साईकिल पर बैठाकर ले गया था। तब एस लेकर अब तक उसका कोई भी सुराग नहीं लग पाया। मामले में कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज और आरोपी सुजीत से पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे। जिसके बाद पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में जेल गए आरोपी छत्रपाल को कोर्ट की परमिशन के बाद रिमांड पर लिया गया। पूछताछ में आरोपी छत्रपाल ने बताया की कुछ माह पूर्व वह किच्छा इंजेक्शन की खेप के साथ पकड़ा गया था।

मुखबरी करने के शक पर युवक की हत्या, एक माह से चल रहा था युवक गायब

उसे शक था की धारा द्वारा उसकी मुखबिरी कर पकड़ाया है। जिसके बाद उसने अपनी बेटी की बीमारी को लेकर न्यायालय से पैरोल पर आया व अपनी योजना के मुताबित अपने दोस्त नईम अहमद निवासी खेड़ा थाना रूद्रपुर जनपद ऊधमसिंह नगर को हमसाज करके धारा को अपने साथ बुलाया व अपनी गाड़ी में बिठाकर अपने साथ जहानाबाद जिला पीलीभीत ले गया जहां पर हम दोनों ने धारा की हत्या कर उसके शव को सड़क किनारे केले के पत्तों के नीचे छुपा दिया। एसएसपी मंजू नाथ टीसी ने मामले का खुलासा करते हुए बताया की आरोपियों की निशानदेही पर शव बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जा रहा है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.