Friday, September 4, 2026

मुंबई और दिल्ली में एक साथ मॉनसून की हुई एंट्री, 62 साल बाद हुआ ये चमत्कार

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी।मॉनसून की भारत में एंट्री हो चुकी है। लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि दिल्ली और मुंबई दोंनो ही स्थानों पर मॉनसून ने एक साथ दस्तक दी है। इसी कड़ी में आज पहली बारिश देखने को मिली। बता दें कि 62 साल पहले ऐसा ही नजारा 21 जून 1961 को देखनो को मिला था जब दिल्ली और मुंबई में मॉनसून ने एकसाथ दस्तक दी थी। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग द्वारा यह जानकारी साझा की गई है। मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में मॉनसून अफने तय समय से दो दिन पहले पहुंच गया है। वहीं मुंबई में मॉनसून की एंट्री एक सप्ताह लेट हुई है।

आईएमडी के एक वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डी.एस.पाई ने कहा कि 21 जून 1961 के बाद से यह पहली बार है, जब मॉनसून दिल्ली और मुंबई दोनों जगह एकसाथ पहुंचा है। दिल्ली की सफदरजंग वेधशाला के अनुसार, रविवार सुबह साढ़े आठ बजे तक, बीते 24 घंटे में 48.3 मिलीमीटर (मिमी) बारिश हुई। आईएमडी के अनुसार, जफरपुर और लोधी रोड में करीब 60-60 मिमी, आयानगर और मुंगेशपुर में करीब 50-50 मिमी और एसपीएस मयूर विहार में 40 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में मॉनसून के जोर पकड़ने की बात कही है।

आईएमडी के मुताबिक सामान्य से अगर चार गुना अधिक बारिश दर्ज की जाती है तो कहा जाता है कि मॉनसून जोर पकड़ चुका है। आईएमडी के मुताबिक मुंबई में मौसम की जानकारी देने वाली कोलाबा वेधशाला के मुताबिक रविवार की सुबह साढ़े 8 बजे तक पूरे 24 घंटे में करीब 86 मिमी बारिश दर्ज की गई है। जबकि उपनगरीय क्षेत्रों में मौसम की जानकारी देने वाले सांताक्रुज मौसम केंद्र ने इसी अवधि में 176.1 मिमी बारिश दर्ज की। देश के उत्तरी भाग में अब तक वेरावल, बड़ौदा, उदयपुर, नारनौल, अंबाला और कटरा में मॉनसून का आगमन हो चुका है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.