Friday, September 4, 2026

मीना शर्मा ने भाईचारे की मजबूती के लिए मां दुर्गा से की कामना

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और रुद्रपुर नगर पालिका परिषद की पूर्व चेयरपर्सन श्रीमती मीना शर्मा ने अपने 66 विधानसभा रुद्रपुर क्षेत्र की एक दर्जन से भी अधिक दुर्गा पूजाओ में पहुंच कर शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा की पूजा की और क्षेत्र की खुशहाली तरक्की और आपसी भाईचारे  की मजबूती के लिए मां दुर्गा से कामना की l इससे पूर्व श्रीमती शर्मा ग्रामीण क्षेत्र के ग्राम पिपलिया नंबर 1 ग्राम हरदासपुर बसंतीपुर ग्राम धर्मनगर खानपुर नंबर 2 और काशीपुर रोड स्थित ग्राम खानपुर नंबर 1 पहुंची जहां उन्होंने पंडाल में स्थापित मां दुर्गा की मूर्ति के सम्मुख पूजा अर्चना की और मां से आशीर्वाद प्राप्त किया l इससे पूर्व सभी जगह दुर्गा पूजा कमेटी के सदस्यों द्वारा मुख्य अतिथि श्रीमती मीना शर्मा का अभूतपूर्व स्वागत किया गया l श्रीमती शर्मा के आगमन पर ग्रामीणों ने जहां पुष्प वर्षा की वही पूजा कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा उन्हें शॉल ओढ़ाकर फूल माला पहनाकर और पीत वस्त्र डालकर उनका स्वागत किया गया l बाद में पूजा कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा श्रीमती शर्मा सहित उनके साथ गए सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भी प्रदान किए गए l इस दौरान श्रीमती शर्मा के साथ ग्राम प्रधान संजीत विश्वास कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अनिल शर्मा महानगर  महिला कांग्रेस की अध्यक्ष मोनिका ढाली डॉक्टर सुमिरन पांडे नेपाल सरकार  सूरज सरकार विकास  गोलदार मनोज गायन शंकर वैध विद्युत सिकदार तपन सिकदर सूरज विश्वास विश्वनाथ ढाली अश्वनी विश्वास साधन मंडल पूर्व प्रधान आसित बाला प्रधान मुकेश बाला ओमियो विश्वास   प्रिया चौधरी ओमपाल सिंह बीडीसी कौशल विश्वास पूर्व प्रधान अशोक कुमार रॉय सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.