Friday, September 4, 2026

मीना शर्मा ने ग्राम रतनपुरा व रतनपुरी में किया जनसंपर्क   

Share

Advertisement
भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर।  उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और नगर पालिका परिषद की पूर्व चेयरपर्सन मीना शर्मा ने रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रतनपुरा रतनपुरी का दौरा किया।  शर्मा ने ग्रामीणों से मुलाकात की और क्षेत्र की समस्याओं को जाना।
इस दौरान शर्मा ने ग्रामीणों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वह वर्ष 2022 में होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार को उखाड़ फेंके। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर क्षेत्र का चहुंमुखी विकास होगा। इससे पूर्व ग्रामीणों ने शर्मा का भव्य स्वागत किया।  जनसंपर्क के दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता सरदार दिलीप सिंह, नौनिहाल सिंह, महेंद्र सिंह, हरनाम सिंह नारंग, प्रितपाल सिंह, मनजीत सिंह, हरपाल सिंह, श्याम सिंह, जगजीत सिंह, गुरबाज सिंह, कुलजीत सिंह, अमरीक सिंह, परमीत सिंह, गुरमुख सिंह सहित बड़ी संख्या में अन्य ग्रामीण और कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.