Friday, September 4, 2026

मीना शर्मा ने की हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर । नगर पालिका परिषद की पूर्व चेयरपर्सन मीना शर्मा ने गांधी पार्क के आसपास ठेली फड़ लगाकर अपनी आजीविका चला रहे गरीब लघु व्यापारियों को राष्ट्रीय फेरी नीति और राज्य शहरी आजीविका मिशन वेंडर जोन के अंतर्गत छोटी-छोटी दुकानें बनाकर आवंटित करने की मांग करने के साथ हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत भी की ।

मीना शर्मा ने गांधी पार्क पहुंचकर ठेली वालों के साथ बैठकर चर्चा कर हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की। इस दौरान कांग्रेस नेत्री मीना शर्मा ने कहा कि गांधी पार्क के पश्चिमी उत्तर कॉर्नर पर नगर निगम द्वारा सुलभ शौचालय और रैन बसेरा की तर्ज पर इन ठेली वालों को भी गांधी पार्क की दीवार के साथ-साथ छोटी-छोटी दुकानें बनाकर आवंटित की जाए । इस अवसर पर जिला लघु व्यापार मंडल के अध्यक्ष गुलशन नारंग, संजीव रस्तोगी, मोनिका ढाली , सुमित राय , अमर सिंह कश्यप,, सुभाष रस्तोगी, रामगोपाल, राजीव, हरीश कुमार, तुलाराम, ओंकार , ऋषि पाल, रमन, आकाश पाल, बासुदेव मौर्या, प्रहलाद, विवेक , विशाल , सुभाष गुप्ता, विमल रस्तोगी , गुरमीत सिंह गोगी हरीश, कुमार और रमेश बिष्ट सहित बड़ी संख्या में अन्य लघु व्यापारी उपस्थित थे।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.