Saturday, September 5, 2026

मीना शर्मा का जनसंपर्क अभियान जारी 

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और नगर पालिका परिषद की पूर्व चेयरपर्सन मीना शर्मा का डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान 24 वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि राज्य की भाजपा सरकार को उखाड़ फेंके।

उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में बेतहाशा महंगाई से लोगों की कमर टूट गई है। राज्य में अराजकता का माहौल है और लोगों में राज्य की भाजपा सरकार के प्रति गुस्सा है। शर्मा ने रमपुरा के काली मंदिर क्षेत्र, कटोरी देवी मंदिर क्षेत्र में पहुंचकर डोर टू डोर जनसंपर्क किया। शर्मा ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर क्षेत्र किस अम्स्याओं को प्राथमिकता से हल किया जायेगा। इस दौरान महानगर कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष संजीव रस्तोगी, महानगर असंगठित कामगार कांग्रेस के अध्यक्ष वीरेंद्र कोली, कोमिल राम, सियाराम कोली, महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव सरोज रानी, नितिन कुमार, देबू कोली, प्रेम कोली, बलवंत कोली, अमर सिंह कश्यप, गब्बर कोली, यादो देवी, रूपा देवी, पुष्पा देवी, विजय गुप्ता, हरिराम कोली सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.