Saturday, September 5, 2026

मासूम को मौत के घाट उतारने वाला गुलदार ढेर

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। टिहरी जिले के भिलंगना ब्लाक के केमरासौड़ में सुबह चार बजे लगभग वन विभाग की टीम ने गुलदार को मार गिराया। बीते 27 नवंबर को गुलदार ने मयकोट गांव के 12 वर्षीय बच्चे अनव को मौत के घाट उतार दिया था। स्थानीय ग्रामीणों की मांग पर वन विभाग ने गुलदार को नरभक्षी घोषित कर उसे मार गिराने के लिए शूटर जयहुकिल और गंभीर सिंह भंडारी को क्षेत्र में तैनात किया था। गुलदार की लोकेशन ट्रेस करने के लिए नौ ट्रैप कैमरे और पिंजरा लगाया गया था। रेंज अधिकारी प्रदीप चौहान ने बताया कि आज सुबह गुलदार को दोनों शूटरों ने मार गिराया है। उन्होंने बताया मारा गया गुलदार मादा है, जिसकी उम्र 6 से 7 साल के लगभग है। गुलदार को पोस्टमार्टम के लिए घनसाली पशु चिकित्सालय लाया जा रहा है।

भिलंगना ब्लॉक के मयकोट गांव में बीते सप्ताह मासूम को निवाला बनाने वाले गुलदार को वन विभाग के शूटर गंभीर सिंह भंडारी और जॉय हुकिल ने तड़के 3 बजे के करीब शूट कर आदमखोर से ग्रामीणों को निजात दिलाई, है जिससे ग्रामीणों ने शिकारी टीम का स्वागत किया, इसकी पुष्टि डीएफओ वीके सिंह ने की है।

आपको बता दें एक मासूम अरनव चंद (12) पुत्र रणवीर चंद निवासी मयकोट पट्टी आरगढ़ भिलंगना को बीते सप्ताह गुलदार ने अपना शिकार बना दिया था। तब से लगातार वन विभाग गुलदार को ढेर करने और ग्रामीणों को जागरूक करने मे जुटी हुई थी। बताया जा रहा है कि गुलदार को तड़के 3 बजे शूट कर दिया गया है, जिसके बाद से विभागीय कार्रवाई जारी है।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.