Friday, September 4, 2026

मामूली विवाद के बाद एक 22 साल के युवक को मौत के घाट उतार दिया

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रूड़की। मामूली विवाद के बाद एक 22 साल के युवक को मौत के घाट उतार दिया। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि युवक की पीट-पीटकर हत्या की गई है। पुलिस ने के केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह मामला हरिद्वार जिले में सामने आया है।

लक्सर के मखियाली खुर्द गांव निवासी हलीम का बेटा शादाब शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे अलविदा जुमे की नमाज पढ़ने लंढौरा मस्जिद जाने की बात कह कर घर से निकला था। देर शाम तक उसके नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई।

उन्होंने तलाश की तो कुछ युवकों ने बताया कि शादाब और गांव के कुछ युवकों में हाथापाई हुई थी। जहां शादाब की लड़ाई हुई थी, उसके आस पास परिजनों ने तलाश की। इस दौरान एक नई बन रही इमारत में शादाब का शव फूस से ढका मिला। लक्सर कोतवाल राजीव रौथाण ने बताया कि शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.