Friday, September 4, 2026

मामूली बात को लेकर हुई हत्या के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। शुक्रवार की रात को प्रीत विहार में मामूली सी विवाद के बाद पड़ोसी ने युवक को तलवार से हमला कर घायल कर दिया था। युवक ने अस्पताल में पहुंच दम तोड दिया। पुलिस ने नामजद हत्यारोपियों में दो युवतियां समेत तीन को गिरफ्तार किया है। शनिवार को एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने खुलासा करते हुए बताया कि प्रीत विहार में किराए में रहने वाले प्रकाश की शुक्रवार रात हुई कहासुनी के बाद धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया था। इस मामले में मृतक की नई बस्ती खानपुर बिलासपुर निवासी बहन काजल चौहान पत्नी विजय उर्फ नारद ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। उनका कहना था कि उसका भाई प्रकाश प्रीत विहार कालोनी बरादरी रोड गली नंबर पांच में किराए के कमरे में रहता था। शुक्रवार शाम को उसका भाई प्रकाश से शनि मंदिर के पास प्रीत विहार निवासी संजीव, राजीव, प्रदीप पुत्र नन्हे लाल से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। बाद में तीनों भाइयों ने अपनी बहन काजल, सपना को बुला लिया। जिसके बाद वे लोग उसके भाई को शनि मंदिर से खींच कर अपने घर ले गए और बंद कमरे में उस पर तलवार से वार कर हत्या कर दी थी। एसपी सिटी ने बताया कि पुलिस ने पांचों भाई बहनों पर मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी थी। एसपी सिटी ने बताया कि शनिवार दोपहर मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने हत्या का मुख्य आरोपित राजीव और उसकी दो बहनों को गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि पूछताछ में राजीव ने बताया कि शुक्रवार रात को प्रकाश अपने दोस्तों के साथ शनि मंदिर के पास बैठा हुआ था। इस दौरान वे लोग जोर शोर से चिल्ला रहे थे। यह देखकर राजीव पक्ष ने विरोध किया तो उनके बीच विवाद हो गया। जिसके बाद राजीव ने अपने दोनों भाइयों की मदद से प्रकाश को पकड़ा और खींच कर अपने घर लाकर तलवार से हमला कर दिया था। उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां प्रकाश की मौत हो गई थी। एसपी सिटी ने बताया कि पुलिस ने तीनों को कोर्ट में पेश किया। जहां से जेल भेज दिया। एसपी सिटी ने बताया कि हत्या में शामिल राजीव के दोनों भाई संजीत और प्रदीप की तलाश की जा रही है, जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। खुलासा के दौरान सीओ सिटी अनुषा बडोला, कोतवाल विक्रम राठौर आदि मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.