Saturday, September 5, 2026

मां की पूजा अर्चना करने से जीवन के सभी दुःख-संकट होते हैं दूर, चुघ

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर । भक्तों पर मां दुर्गा की हमेशा कृपा रही है। मां की पूजा अर्चना करने से जीवन के सभी दुःख संकट दूर होते हैं। यह बात भाजपा नेता एवं वरिष्ठ समाज सेवी भारत भूषण चुघ ने सपरिवार गत रात्रि ग्राम दानपुर मे पावन शारदीय नवरात्र पर्व पर श्री दुर्गा पूजा कमेटी द्वारा आयोजित श्री दुर्गा पूजा समारोह के प्रथम दिवस पर श्री दुर्गा पूजा कार्यक्रम का विधि-विधान से पूजा अर्चना करने के पश्चात फीता काटकर शुभारंभ कर उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि मां दुर्गा ने दुष्टों व असुरों का संहार कर भक्तों का कल्याण किया है। पावन नवरात्रों में मां के नौ स्वरूपों की भक्तों द्वारा पूजा अर्चना कर परिवार, समाज व देश की मंगलकामना की विनती की जाती है। मां दुर्गा सभी की मनोकामनाएं भी पूरी करती हैं। इससे पूर्व आयोजन स्थल पर पहुंचने पर आयोजन कमेटी द्वारा  चुघ का स्वागत किया गया। इस मौके पर चंद्रिका प्रसाद यादव, माधव सिंह, वशिष्ठ कुमार, विजय कुमार वर्मा, गौरव भंडारी, जितेंद्र वर्मा, मनदीप वर्मा, ओम प्रकाश यादव, शिव प्रकाश वर्मा, सूरज वर्मा, अमित गौड, शुभम गौड़, मोनू, संदीप, दीपू, कनिका चुघ, आशा शीला वर्मा अनुपमा वर्मा, राजकुमारी, ग्राम प्रधान पूजा वर्मा आदि मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.