Friday, September 4, 2026

मां और मासूम बेटी के साथ गैंग रेप करने वाले 5 दरिंदों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,उत्तराखंड। बीते दिनों चलती हुई कार में मां और 6 साल की मासूम बच्ची के साथ रुड़की में महिला के साथ हुई गैंग रेप की वारदात में खुलासा. पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार. आरोपी मुजफ्फरनगर, देवबंद, रुड़की क्षेत्र के रहने वाले हैं . पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक भी की बरामद. पिरान कलियर इलाके में चलती कार में गैंग रेप हुआ था. महिला की बच्ची के साथ भी दरिंदगी हुई थी। रुड़की में छह साल की बच्ची और उसकी मां से सामूहिक दुष्कर्म के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी ने पहले महिला के साथ खेत में दुष्कर्म किया। उसके बाद कार सवार लोग मां और बच्ची को अपने साथ लेकर गए और दुष्कर्म किया। सिविल लाइंस कोतवाली में पत्रकार वार्ता में एसएसपी डॉ योगेंद्र सिंह रावत ने बताया कि एक आरोपी महक सिंह उर्फ सोनू निवासी इमली खेड़ा, कलियर पिछले शुक्रवार को मां बेटी को कलियर छोड़ने की बात कह कर अपने साथ बाइक में बैठा कर ले गया रास्ते में उसने सुनसान स्थान पर महिला के साथ दुष्कर्म किया।इस दौरान वहां से एक सफेद रंग की अल्टो कार निकली उसमें 4 लोग सवार थे। उन्होंने आते ही महिला और बच्ची को कार में बिठा लिया। आरोपी ने बताया कि कार में किसी संगठन का झंडा लगा था। उसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे के आधार पर जांच आगे बढ़ाई तो गाड़ी राजीव उर्फ विक्की तोमर निवासी ग्राम बेलडा थाना भोपा मुजफ्फरनगर के नाम पर रजिस्टर्ड मिली।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.