Friday, September 4, 2026

मांगों पर कार्रवाई नहीं होने से रजिस्ट्रार कानूनगो नाराज ने किया कार्य बहिष्कार  

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। सात सूत्रीय मांगों पर कार्रवाई नहीं होने से रजिस्ट्रार कानूनगो में आक्रोश व्याप्त है। विरोध में उत्तराखंड रजिस्ट्रार कानूनगो संघ के पदाधिकारियों ने अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है। पदाधिकारियों ने मांग पूरी नहीं होने तक कार्य बहिष्कार जारी रखने का ऐलान किया है। संघ से जुड़े पदाधिकारी एआरटीओ कार्यालय के पास पहुंचे और धरने पर बैठक गये। इस मौके पर संघ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश साहा ने कहा कि वे पिछले लंबे समय से नायब तहसीलदार एवं सहायक भूलेख अधिकारियों के पदों पर प्रोन्नति का न्याय संगत कोटा निर्धारित करने, रजिस्ट्रार कानूनगो के पदों का पुर्नगठन किये जाने, रजिस्ट्रार कानूनगो अनुभाग में कंप्यूटर प्रशिक्षण स्टॉफ की तैनाती करने, तहसील अभिलेखागार के लिए अनुसेवक की तैनाती करने समेत नौ सूत्रीय मांगों की मांग कर रहे हैं, लेकिन उनकी मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।पदाधिकारियोंने कहा कि उनकी मांगों की अनदेखी होने पर अब उन्हें कलमबंद हड़ताल के लिए मजबूर होना पड़ा है। इस अवसर लवकेश शर्मा, मुकेश कुमार, पंकज कुमार, चंद्रपाल सिंह, हेमराज सिंह, मोहन सिंह, अकरम अली समेत कई रजिस्ट्रार कानूनगो उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.