Saturday, September 5, 2026

मांगे पूरी न होने पर सफाई कर्मचारियों का तीन दिवसीय विरोध प्रदर्शन

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ ने तीन दिवसीय विरोध प्रदर्शन की शुरुआत की। 11 सूत्रीय मांगो को लेकर सफाई कर्मकचरियों ने अपर जिलाधिकारी द्वारा मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौपा।              मांगे पूरी न होने पर सफाई कर्मचारियों का तीन दिवसीय विरोध प्रदर्शन

संघ के शाखा अध्यक्ष मुकेश ने बताया कि स्वक्षता मिशन की सबसे बड़ी जिम्मेदारी सफाई कर्मचारियों पर होती है बावजूद इसके राज्य सरकार सफाई कर्मियों की उपेक्षा कर रही है। उन्होंने बताया कि बीते 19 जुलाई से 27 जुलाई तक प्रदेश भर में नौ दिनों तक कामबंद आंदोलन चलाया गया था, जिसके बाद मांगो को पूरा करने का आश्वासन राज्य सरकार द्वारा दिया गया था। शाखा अध्यक्ष मुकेश के मुताबिक सरकार ने देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के साथ वादाखिलाफी की है। उन्होंने मांगे पूरी न होने पर पुनः आंदोलन किये जाने की बात कही है। विरोध प्रदर्शन के दौरान संरक्षक राजू पहलवान,लक्ष्मण सिंह चौहान, सुनील रोतकी,मनोज कुमार, कालीचरण, जियालाल,रंजीत, संदीप आजाद,सूरज,सुनील कुमार, राजपाल,मुकेश भगत,राजीव,रघुवीर, अनिल, गोविंदा,रिंकू,उमेश, अंकित और राहुल आदि लोग मौजूद रहे ।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.