भोंपूराम खबरी। पुलिस ऑपरेशन रोमियो चलाकर रात को बेवजह सड़कों पर घूमने और शराब पीने वालों को सबक सिखा रही है उसके बावजूद भी सामाजिक तत्व बाज नहीं आ रहे हैं, हल्द्वानी की महिला व्यापारी नेता के घर असामाजिक तत्वों द्वारा पथराव करने की घटना सामने आई है. महिला के तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश से शुरू कर दी है. घटना रात की बताई जा रही है मोटर साइकिल सवार कुछ शरारती तत्वों द्वारा मुखानी थानाक्षेत्र में जमकर उत्पात मचाया. यहां एक व्यापार मंडल की महिला प्रदेश महामंत्री की दुकान और घर को निशाना बनाते हुए पथराव किया गया. आरोपी घटना को अंजाम देकर फरार हो गए, लेकिन उनकी हरकत वहीं लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।
रेशम बाग आरटीओ चौकी क्षेत्र में रहने वाली ज्योति अवस्थी ने मुखानी पुलिस को दी तहरीर में लिखा, आवास के निचले हिस्से में ही उनकी अरविंद डेरी के नाम से दुकान है.रात करीब ढाई बजे दो मोटर साइकिल सवार तीन युवक उनकी दुकान के बाहर पहुंचे.वह कुछ देर वहीं रुके रहे और फिर अचानक पथराव कर दिया. वह गालियां दे रहे थे।




