Friday, September 4, 2026

महिला राइजिंग फाउंडेशन का अभियान जारी 

Share

Advertisement
रुद्रपुर।  कडकडाती ठंड में विपन्न व जरूरतमंद लोगों को सहायता प्रदान करने का रुद्रपुर राइजिंग फ़ाउंडेशन का कार्य शनिवार को भी जारी रहा। फ़ाउंडेशन की महिला इकाई ने टांडा जंगल स्थित बस्ती में दर्जनों लोगों को कंबल, चाय पत्ती, बिस्किट व अन्य खाद्य सामग्री वितरित की।
महिला राइजिंग फ़ाउंडेशन से जुड़ी सदस्य टांडा जंगल स्थित बस्ती में पहुंची और उन्होंने वंहा जरूरतमंदों को कम्बल वितरित किये जबकि बच्चों को बिस्कुट-टॉफियां दी। उल्लेखनीय है कि रुद्रपुर राइजिंग की महिला इकाई द्वारा ज़रूरतमंदों को लगातार कम्बल, गर्म कपड़े उपलब्ध कराए जा रहे है।

महिला अध्यक्ष चन्द्रकला राय ने बताया कि फ़ाउंडेशन का उद्देश्य है कि मानव सेवा के लिए लोगों की खोज स्वंय जाकर की जाए। ऐसे ज़रूरतमंद लोग रात के समय रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, समेत शहर की सड़कों या पार्क व मैदान आदि में रात गुजार रहे है उन्हें पूरी मदद उपलब्ध कराई जाएगी। कंबल वितरण अभियान में शिक्षिका खुशबू गुप्ता,पीहू गुप्ता,रुनु शर्मा, एकता यादव,पिंकी तिवारी, कंचन आदि शामिल थी।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.