Saturday, September 5, 2026

महिला ने युवक पर लगाया बेटी को गायब कर कत्ल करने का आरोप

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,काशीपुर। एक महिला ने मौहल्ले के युवक पर अपनीमां के साथ मिलकर उसकी पुत्री को गायब कर कत्ल करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

गंगेबाबा रोड, मंगाबस्ती, काशीपुर निवासी नूरे सुबा पत्नी बब्बू ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसकी पुत्री सोनम उर्फ फरजाना पत्नी नफीस दिनांक 11.12.2022 को दोपहर 3ः30 बजे अपने कपड़े सिलवाने गैबिया बस्ती, अल्ली खां, काशीपुर में गयी थी। लेकिन फिर वह वापस घर नहीं पहुंची। उन्होंने उसे काफी तलाश किया लेकिन वह आज तक नहीं मिल पायी है।

नूरे सुबा ने बताया कि उसकी पुत्री का अपने पति नफीस पुत्र हफीज निवासी मौ. किला, गंगेबाबा रोड, मंगाबस्ती, काशीपुर से पारिवारिक विवाद चल रहा है और उसकी पुत्री अपने पति से अलग मायके में रह रही थी। इसी रंजिश चलते नफीस ने उसकी पुत्री को कई बार जान से मारने की धमकी दी थी। अब नफीस ने अपनी माँ हसीना से हमसाज होकर उनकी पुत्री को गायब करके उसका कत्ल कर दिया है।महिला ने बताया कि चूंकि दिनांक 25.05.2022 को भी उक्त नफीस व उसकी माँ हसीना ने उसकी पुत्री को जान से मारने की कोशिश की थी, जिसके शरीर पर गम्भीर चोटें आयी थीं, जिसका मेडिकल पुलिस द्वारा सरकारी अस्पताल, काशीपुर में कराया गया था। नूरे सुबा ने बताया कि उसने अपनी पुत्री केगायब होने की सूचना कोतवाली काशीपुर और एसएसपी उधम सिंह नगर को दी थी। लेकिन उनके द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर युवती की तलाश शुरु कर दी है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.