Saturday, September 5, 2026

महिला ने मौत के मुंह से खुद को निकाला,जानिए पूरा मामला

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,खटीमा। किताबों में आपने मगरमच्छ की कहानी पढ़ी होगी। मगरमच्छ कितना चालाक और खतरनाक होता है। ऊधमसिंहनगर में आजकल मगरमच्छ के इंसानों पर हमलों की खबर खूब समाने आ रही है।

जनपद के खटीमा में शुक्रवार को फिर एक खबर समाने आई है। बताया जा रहा की धान के खेत में काम कर रही महिला पर एकाएक मगरमच्छ ने हमला कर दिया। वह हाथ मुंह में दबाकर महिला को गहरे पानी में ले जाने लगा। इसी बीच 50 वर्षीय महिला ने दरांती से वार कर मगरमच्छ के जबड़े से अपने जीवन को बचा लिया। प्राथमिक उपचार के बाद महिला की हालत सामान्य है।

अमाऊं निवासी 50 साल की शकुंतला देवी शुक्रवार को दोपहर में धान के खेत में निराई कर रही थी। खेत के एक हिस्से में पानी भरा हुआ था। इस दौरान अचानक पानी में छिपे मगरमच्छ ने शकुंतला पर हमला कर दिया।
महिला कुछ समझ पाती इससे पहले ही मगरमच्छ ने उसका एक हाथ मुंह में दबा लिया। दर्द से कराह रही शकुंतला ने खुद को बचाने के लिए खूब हाथ पैर मारे। मदद की गुहार भी लगाई लेकिन दूर होने के कारण किसी ने उसकी आवाज नहीं सुनी। मगरमच्छ शकुंतला को खींचकर गहरे पानी की ओर ले जाने लगा। सामने मौत को देखकर पहले तो शकुंतला घबरा गई लेकिन फिर उन्होंने पास में मौजूद दरांती को दूसरे हाथ से पकड़ा। फिर एक लंबी सांस लेकर शरीर की सारी ऊर्जा को समेटकर मगरमच्छ पर दरांती से जोरदार वार कर दिया।
हमले से छटपटाए मगरमच्छ महिला का हाथ छोड़ दरांती मुंह में दबाए गहरे पानी में चला गया। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल महिला को खटीमा उप जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टर ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद महिला की हालत सामान्य है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.