Friday, September 4, 2026

महिला ने फांसी लगाकर जान दी महिला की दो माह पहले ही हुई थी शादी

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,खटीमा। अज्ञात कारणों के चलते एक महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से मामले की जानकारी ली और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। महिला की दो माह पहले ही शादी हुई थी।

शनिवार देर शाम उमरूखुर्द निवासी अंजलि (23) के पति शिवा राणा और सास मजदूरी करने गए थे। घर पर अंजलि और उसके ससुर अकेले थे। इस बीच अंजलि अपने कमरे में गई और दरवाजा बंद कर पंखे से फांसी लगा ली। पति व सास के घर लौटने पर अंजलि के कमरे का दरवाजा बंद था। जब उन्होंने खिड़की से झांककर देखा तो अंजलि फंदे पर लटकी थी। इससे परिजनों में हड़कंप मच गया। सूचना पर नायब तहसीलदार वीरेंद्र सिंह सजवाण व पुलिस टीम मौक पर पहुंच गई। परिजनों के सामने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से नीचे उतारा, लेकिन तब तक अंजलि की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नायब तहसीलदार ने परिजनों के बयान दर्ज किए। परिजनों ने बताया कि उसकी दो मार्च 2023 को शादी हुई थी। उसका मायका ऊंचीमहुवट में है। रविवार को पैनल में शामिल डॉक्टर अमित बंसल और निशिकांत ने शव का पोस्टर्माटम किया। एसएसआई अशोक कुमार ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.