Friday, September 4, 2026

महिला ने दिया जुड़वा बच्चों को जन्म, लेकिन बर्थडे में 1 साल का अंतर

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। अमेरिका में एक महिला ने जुड़वा बच्चियों को जन्म दिया लेकिन समय का खेल देखिए कि दोनों के बर्थडे में एक साल का अंतर हो गया। अमेरिका के टेक्सस की रहने वाली कली जो फ्लिवेलेन ने फेसबुक पोस्ट के जरिए अपनी कहानी साझा की है। उन्होंने कहा कि उनके पति क्लिफ ने दोनों बच्चियों का नाम भी रख दिया है। एक का नाम एनी जो और दूसरी का एफी रोज स्कॉट रखा गया है। न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक पहले से ही इस दंपती का यही तैयारी थी कि बच्चों का जन्म नए साल में हो। हालांकि एक बच्ची पांच मिनट पहले ही दुनिया में आ गई।

महिला ने दिया जुड़वा बच्चों को जन्म, लेकिन बर्थडे में 1 साल का अंतर

फेसबुक पोस्ट पर महिला ने लिखा, मैं और क्लिफ अपनी बच्ची एनी जो और एफी रोज स्कॉट को आपसे मिलाते हुए बहुत खुश हैं। एनी का जन्म 2022 में 11.55 बजे रात में हुआ तो वहीं एफी का जन्म 2023 में 12:01 AM पर हुआ। दोनों ही बच्चे स्वस्थ्य हैं। उनका वजन 5.5 पाउंड के लगभग है। क्लिफ और मैं दोनों ही बहुत उत्साहित हैं।

महिला ने दिया जुड़वा बच्चों को जन्म, लेकिन बर्थडे में 1 साल का अंतर

इस पोस्ट पर एक यूजर ने लिखा, वाह, दोनों ही कितनी सुंदर हैं और कितना अच्छा है।  तुम्हारी हर इच्छा पूरी हो, मैं अपना प्यार तुम दोनों को भेज रहा हूं। एक दूसरे यूजर ने लिखा, ‘दोनों ही खूबसूरत हैं। दोनों का ही बर्थडे अलग-अलग है। हमें जानकर बहुत खुशी हुई। इस तरह से सोशल मीडिया पर बहुत सारे लोगों ने महिला को बधाई दी और बच्चों की अच्छी सेहत की कामना की। बता दें कि दोनों ही बच्चियों के जन्म के बीच केवल 6 मिनट का अंतर था लेकिन जन्म का साल बदल गया। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि बच्चे पूरी तरह से स्वस्थ हैं। उनकी मां की भी तबीयत दुरुस्त है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.