Saturday, September 5, 2026

महिला नदी में कूदी, उसे बचाने दूसरी भी कूदी, दोनों लापता,

Share

Advertisement

भोंपू राम खबरी। बागेश्वर। यहां दो महिलाओं ने नदी में छलांग लगा दी। एक को बचाने के लिए दूसरी महिला ने नदी में कूद लगाई। फिलहाल दोनों का कुछ पता नहीं चल सका है। पहले ज्योति देवी (25 वर्ष) नदी में कूदी फिर जीवंती देवी (45वर्ष )ज्योति को बचाने के लिए कूदी। ज्योति देवी की कुछ समय से स्वास्थ्य सही नही हो ने के कारण वोदिल्ली से स्याल डोबा दफोट आई हुई थी। पूजा पाठ करने। आज दोनो बागेश्वर आई थी, तभी अचानक विकास भवन कार्यालय के निकट ज्योती नदी में कूदी। और जीवंती ने शोर किया और लोगों को आवाज दी फिर खुद ज्योति को बचाने के लिए सरयु नदी में पड़ी। ये घटना करीब 1 बजे की है। दोनों महिलाओ को एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच कर ढूंढ रही है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.