Friday, September 4, 2026

महिला को बाघ ने बनाया अपना शिकार, जंगल में मिला शव

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। नैनीताल जिले के रामनगर में बाघ ने एक महिला को अपना शिकार बना लिया। महिला का शव घर से कुछ ही दूर जंगल में बरामद हुआ। बीते तीन माह के अंतराल में बाघ ने एक और महिला को अपना शिकार बनाया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, कार्बेट टाइगर रिजर्व  से सटे रामनगर के सल्ट विकासखंड की झडगांव ग्राम पंचायत के तया मल्ला तोक निवासी यशवंत सिंह की 38 वर्षीय पत्नी कमला देवी बीते बुधवार को दोपहर से घर नहीं आई थी। उसके पति, बच्चों व गांव के लोगों को लगा था कि वह रोज की तरह घर का काम निपटा कर पास ही जंगल में घास लेने गई होगी। हालांकि वह मोबाइल घर ही छोड़ गई थी। मगर शाम तक कमला देवी घर नहीं लौटी तो स्वजनों और ग्रामीणों की चिंता बढ़ी |

अनहोनी की आशंका के बीच वन क्षेत्राधिकारी मोहान गंगाशरण व विक्रम सिंह कैडा जौरासी रेंज ने मय टीम रात करीब 11 बजे सर्च आपरेशन चलाया। लेकिन महिला का कुछ पता नहीं चल सका। जहां आज गुरुवार की सुबह दोबारा तलाशी अभियान के दौरान बदनगढ नाले की ओर घर से कुछ ही दूर कमला देवी का शव बरामद हुआ। इधर रेंज अधिकारी गंगाशरण के अनुसार मृतका के गले में दांत के निशान हैं और मौके पर बाघ के बाल भी गिरे मिले हैं। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया महिला पर बाघ ने ही हमला किया है।

बता दें कि, इससे पूर्व बीते वर्ष नवंबर में कार्बेट टाइगर रिजर्व से ही लगे सांकर गांव निवासी गुड्डी देवी को भी बाघ ने मार डाला था। उसका शव कालागढ वन रेंज की सीमा से सटे जमरिया वन क्षेत्र से बरामद हुआ था

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.