Friday, September 4, 2026

महिला को गुलदार ने बनाया निवाला

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड के पर्वतीय जनपदों में मानव वन्यजीव संघर्ष की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं पौड़ी गढ़वाल में 5 वर्षीय मासूम को गुलदार द्वारा मौत के घाट उतारे जाने की घटना को अभी 24 घंटे भी नहीं बीते थे कि बागेश्वर जनपद से दूसरी दुखद खबर सामने आ रही है यहां बीती रात एक महिला को गुलदार ने अपना निवाला बना लिया आज सुबह महिला का क्षत-विक्षत शव खेत से बरामद हुआ है। इस घटना से क्षेत्र में दहशत होने के साथ ही ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है ग्रामीण गुलदार के आतंक से निजात दिलाने की मांग कर रहे हैं। प्राप्त समाचार के मुताबिक बागेश्वर जिले के अशू बोहाला गांव निवासी 70 वर्षीय महिला को गुलदार घर से घसीटते हुए ले गया महिला का क्षत विक्षत शव पास के खेत से बरामद हुआ है। महिला का नाम गांगुली देवी बताया जा रहा है बताया जा रहा है वह घर पर अकेली रहती थी। वह अपने घर पर सोने की तैयारी कर रही थी कि इसी दौरान घात लगाए बैठे गुलदार ने हमला कर महिला का सिर धड़ से अलग कर दिया जिस कारण महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई महिला का शव पास के क्षेत्र से बरामद कर लिया गया है। इधर घटना से गांव में दहशत का माहौल है सूचना पर वन विभाग की टीम ने क्षेत्र में गश्त बढ़ाने के साथ ही गुलदार को ढूंढने के प्रयास शुरू कर दिए हैं वही ग्रामीण गुलदार को आदमखोर घोषित कर निजात दिलाने की मांग कर रहे हैं।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.