Friday, September 4, 2026

महिला को गुलदार ने बनाया निवाला,बच्चे को स्कूल छोड़कर आ रही थी महिला

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड के पोड़ी जिले के कोटद्वार दुगड्डा ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम गोदी(बड़ा) में बच्चे को स्कूल छोड़कर घर आ रही महिला को गुलदार ने मार डाला। जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह महिला अपने बच्चे को दुगड्डा स्थित स्कूल में छोड़ने के बाद घर लौट रही थी। इस बीच रास्ते में घात लगाए बैठे गुलदार ने महिला पर हमला कर दिया।प्रखंड दुगड्डा के अंतर्गत ग्राम गोदी बड़ी निवासी रीना देवी (38) पत्नी मनोज चौधरी मंगलवार सुबह गांव से अपने बच्चे को स्कूल छोड़ने दुगड्डा आई। बताया जा रहा है कि वापसी में गांव के समीप ही रीना देवी पर गुलदार ने हमला कर दिया।गुलदार उसे घसीटते हुए झाड़ियों के भीतर ले गया। गांव से दुगड्डा की ओर आ रहे कुछ बच्चों ने रास्ते में खून पड़ा देख इसकी जानकारी गांव में दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घटनास्थल से कुछ दूर झाड़ियों में एक शव पड़ा देखा। समीप ही गुलदार भी बैठा हुआ था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है व शव को झाड़ियों से बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है। बताना जरूरी है कि बीते वर्ष भी इस गांव में गुलदार ने एक मासूम को निवाला बनाया था।घटना के बाद से परिवार में गमगीन माहौल है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.