Friday, September 4, 2026

यहां महिला को गुलदार ने बनाया निवाला, परिवार में मचा कोहराम

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। पहाड़ों में गुलदार का आंतक जारी है। कुमांऊ से लेकर गढ़वाल तक गुलदार ने अपना आंतक मचा रखा है। अब खबर उत्तरकाशी से है। जहां बड़ी मणी गांव के पास जंगल में घास काटने गई महिला को गुलदार ने अपना निवाला बना डाला। हमले की सूचना मिलने पर राजस्व विभाग और वन विभाग की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। बताया जा रहा है कि महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद पर कार्य करती थी।

जानकारी के अनुसार शनिवार शाम को विकासखंड के बड़ी मणी गांव निवासी सुनीता देवी पत्नी सुंदर लाल उम्र 32 साल गांव के पास घास काटने गई थी। तभी अचानक उसपर गुलदार ने हमला कर दिया। उसके साथ गई महिलाओं ने शोर मचाया तो गुलदार महिला का शव छोड़कर भाग गया। घटना से गांव और आसपास के क्षेत्र में दहशत है। महिला की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

 

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.