रूद्रपुर। रम्पुरा में पड़ोसियों ने एक महिला के घर में घुसकर मारपीट की। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर सौपकर कार्यवाही की मांग की है। पुलिस ने चार नामजद लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रम्पुरा निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पड़ोस में रहने वाला एक युवक उसके घर के सामने पेशाब कर रहा था। जिसका विरोध किया तो युवक और उसके परिजन महिला के घर में घुस गये और गाली गालौच करते हुए महिला और महिला के परिजनो के साथ मारपीट कर दी। इस बीच आरोपी युवक ने धारधार वस्तु से उसके देवर पर हमला भी किया। जिससे देवर का सर फट गया और छः टांके आये। आरोप है कि हमलावरों ने महिला के बीमार पुत्र को भी मारा तथा जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस ने रम्पुरा निवासी टिन्कू, शेट्टी, संतोष और संजय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Share
Read more




