Saturday, September 5, 2026

महिला कांस्टेबल की मौत से पुलिस विभाग में शोक की लहर

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,हल्द्वानी। मुखानी थाने में तैनात महिला कांस्टेबल की कैंसर से मौत हुई है . महिला कांस्टेबल की मौत के बाद नैनीताल पुलिस में शौक लहर है बुधवार को पुलिस ने राजकीय सम्मान के साथ महिला कांस्टेबल का चित्रशिला घाट में अंतिम संस्कार किया गया. मृतक महिला कांस्टेबल के पति हेड कांस्टेबल हैं जो उधम सिंह नगर बाजपुर में तैनात हैं बताया जा रहा है कि महिला कांस्टेबल की कैंसर से मौत हुई है उन्हें काफी दिनों से ब्लड कैंसर था जहां इलाज चंडीगढ़ पीजीआई से चल रहा था।

हल्द्वानी के कमलुवागांजा मुखानी निवासी 40 वर्ष से महिला कांस्टेबल गीतांजलि मुखानी थाने में कांस्टेबल के पद पर तैनात थी वह पांच सितंबर 2023 से अवकाश पर चल रही थी.उनका इलाज चंड़ीगढ़ से चल रहा था। उनके पति हेड कांस्टेबल हैं और अभी बाजपुर में तैनात हैं. उनके एक बेटा और बेटी है जो कक्षा 6 और 11 में पढ़ते हैं।

गीतांजलि की कैंसर के कारण बुधवार को उनके घर में मौत हो गई. उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.शव का पोस्टमार्टम कराया गया. पोस्टमार्टम के बाद चित्रशिला घाट में उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। महिला कांस्टेबल के मौत के बाद नैनीताल पुलिस में शोक की लहर है. एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा एसपी सिटी हरबंस सिंह, एसपी क्राइम एंड ट्रैफिक डा. जगदीश चंद्र ने भी शोक व्यक्त किया है।

 

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.