Friday, September 4, 2026

महिला कांग्रेस से जोड़ी जायेंगी पांच हजार महिलाएं 

Share

Advertisement
भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर।  उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और नगर पालिका परिषद की पूर्व चेयरपर्सन मीना शर्मा ने कहा है कि 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पूर्व रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत शहरी और ग्रामीण क्षेत्र की लगभग पांच हजार महिलाओं को महिला कांग्रेस से जोड़ा जाएगा।
शर्मा ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के हर बूथ पर कम से कम पांच महिलाएं तैनात की जाएगी जो मतदान के दिन कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाने के लिए कार्य करेंगी। इससे पूर्व एक स्थानीय होटल में महानगर महिला कांग्रेस कमेटी का विस्तार करते हुए पहले चरण में 30 महिलाओं को विभिन्न पदों पर मनोनीत किया गया। महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जगदीश तनेजा और महानगर महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष मोनिका ढाली ने पहले चरण की सभी 30 महिलाओं को मनोनयन पत्र सौंपे। इस अवसर पर पार्षद प्रीति साना, बबीता बैरागी, सायरा बानो, पूर्व पार्षद मालती मौर्या, इंद्रावती, नीलिमा विश्वास, सीमा देवी, उमा सरकार, रजनी मिश्रा, अमिला मंडल, बकुल साना, बेबी सिखदार, मधु विश्वास, ममता गंगवार, नीतू यादव, कांति कोली, रामा ठाकुर, यादों देवी, विठोला देवी, पूनम गुप्ता, मंजू जैन, सावित्री यादव, अंजलि कोली, आशा कोली, रेनू सिंह, कांति प्रजापति, सरला ठाकुर, सोनू शर्मा, सावित्री सक्सेना, मीना राय, रागिनी मिश्रा सहित वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल शर्मा, एनएसयूआई के महानगर अध्यक्ष चेतन भट्ट सहित दर्जनों अन्य महिलाएं उपस्थित थी।
Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.