Friday, September 4, 2026

महिला कांग्रेस कार्यकत्रियों ने बजाई भैंस के आगे बीन 

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। देशभर में बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी को लेकर उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और नगर पालिका परिषद की पूर्व चेयरपर्सन मीना शर्मा के नेतृत्व में दर्जनों महिलाओं ने सड़कों पर उतर कर विरोध प्रदर्शन किया। इस अवसर पर मलिन बस्ती सुभाष कालोनी में आयोजित कार्यक्रम में महिला कार्यकर्ताओं ने भैंस के आगे बीन बजाई और भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

अपने संबोधन में शर्मा ने कहा कि डबल इंजन की भाजपा सरकार गूंगी बहरी हो गई है। इसे जनता की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है। महंगाई पर कोई नियंत्रण नहीं है और बेरोजगारी लगातार बढ़ती जा रही है। देश का किसान आंदोलित है तो आशा व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों सहित सरकारी कर्मचारी अपनी जायज मांगों को लेकर जगह-जगह प्रदर्शन कर रहे हैं। कहा कि भाजपा सरकार कुंभकरण की नींद सो रही है। इसे उठाने के लिए अब हम भैंस के आगे बीन बजा रहे हैं। प्रदर्शन करने वालों में महानगर महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष मोनिका ढाली, पार्षद प्रीति साना, पार्षद बबीता बैरागी, महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव सरोज रानी, सोनू शर्मा, बकुल साना, तारावती, आशारानी, प्रियंका, द्रौपदी, सरला ठाकुर, उर्मिला, संध्या, नीतू रस्तोगी, उर्मिला, जमुना कोली, भूरी, नीना, केसर पाल, कविता, नीतू देवी, मीरा, कैलाश, सावित्री, आशा पाल, हर देवी, अमिला मंडल, किरण, प्रियंका, हरप्रीत, मुन्नी देवी, कुसुम सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।

 

 

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.