Friday, September 4, 2026

महिलाओं में पश्चिम बंगाल पुरुषों में हरियाणा ने लहराया जीत का परचम

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। 23 वें राष्ट्रीय वॉलीबॉल चैंपियनशिप में पहले महिला वर्ग में पश्चिम बंगाल में केरल को 3-0 से मात देकर खिताब अपने नाम किया। हालांकि तीनों सीटों में केरला ने पश्चिम बंगाल को कड़ी टक्कर दी इससे पहले महिला टीम में हरियाणा तीसरे पायदान पर है। पुरुषों में दिल्ली ने कर्नाटक को हरा तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके बाद पुरुष वर्ग में तमिलनाडु और हरियाणा के बीच बेहद ही कांटे का मुकाबला देखने को मिला। इस दौरान पांच सेट चले गए जिसमें शुरुआत में हरियाणा इसके बाद लगातार दो सेटों में तमिलनाडु विजयी रहा। विजेता तय करने के लिए पांचवा सेट 15 पॉइंट का रखा गया। जिसमें दोनों टीमों के बीच कड़ी चुनौती देखने को मिली हालांकि तमिलनाडु दबाव नहीं झेल पाया और हरियाणा ने खिताब अपने नाम कर लिया। बता दें कि विजेता टीम को एक लाख उप विजेता टीम को 60,000 और तीसरे स्थान पर रही टीम को 40,000 की राशि वॉलीबॉल एसोसिएशन की तरफ से दी गई है।                                            महिलाओं में पश्चिम बंगाल पुरुषों में हरियाणा ने लहराया जीत का परचम

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.