Friday, September 4, 2026

महिलाओं की समस्याओं को सुनने के लिए जमीन पर बैठे मंत्री सौरभ बहुगुणा

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा महिलाओं की समस्याओं को सुनने के लिए खुद उनके बीच जाकर जमीन पर बैठ गए। सरकार में कैबिनेट मंत्री स्तर के बड़े नेता को इस तरह अचानक महिलाओं के बीच जमीन पर बैठकर समस्याओं को सुनना देख वहां पर मौजूद हर कोई शख्स अधिकारी व कर्मचारी दंग रह गया।

अपने दादा हेमंती नंदन बहुगुणा के आदर्श पर चलने की बात कहने वाले सौरभ बहुगुणा के सादगी भरे इस रूप को देखकर हर कोई मानो उनका दीवाना सा हो गया। हुआ यूं कि सरकार में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा अपने विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर थे किच्छा का गांव सूर्य नगर सौरभ बहुगुणा का विधानसभा क्षेत्र में आता है। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा धोरा जलाशय के नजदीक सूर्य नगर गांव में विकास कार्यों का लोकार्पण करने आए थे इससे पूर्व सौरभ बहुगुणा ने सूर्य नगर में एक मंच के माध्यम से ग्रामीण जनता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि 2024 का लोकसभा चुनाव देश में इतिहास लिखने जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के लिए जो किया है। वह आज तक कभी कोई नहीं कर पाया। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों से विकास कार्यों को लेकर समीक्षा भी की। इस दौरान उन्होंने मंदिर के निर्माण को लेकर भी घोषणा की। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने जैसे ही अपना संबोधन खत्म किया तो वहां पर भारी तादाद में मौजूद महिलाएं अपनी-अपनी समस्याएं बताने लगी। भारी शोर शराबे के बीच जब कैबिनेट मंत्री सौरभ महिलाओं की समस्याओं को ठीक से ना सुन पाए तब वह स्वयं उठकर नीचे बैठी महिलाओं के साथ दरी पर बैठ गए और चारों ओर से महिलाओं ने उन्हें घेर लिया। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने जमीन पर बैठकर ही एक-एक करके हर महिला की बात को गंभीरता से सुना साथ ही मंत्री सौरभ बहुगुणा अधिकारियों को महिलाओं की समस्याओं को सुनने के बाद निस्तारित करने के आदेश भी देते रहे। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा के इस सादगी के रूप को देखकर वहां पर मौजूद हर कोई शख्स दंग रह गया।

 

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.