Friday, September 4, 2026

महाविद्यालय हैंडबॉल पुरुष प्रतियोगिता का उद्घाटन चेयरमैन गुरनाम सिंह चावला ने किया

Share

Advertisement

भोंपराम खबरी,रूद्रपुर। जीआरडी इंटरनेशनल स्कूल रूद्रपुर के क्रीड़ा स्थल में कुमाऊं विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालय हैंडबॉल पुरुष वर्ग प्रतियोगिता का उद्घाटन स्कूल के वाइस चेयरमैन  गुरनाम सिंह चावला द्वारा किया गया उन्होंने अपने संबोधन में खिलाड़ियों को अनुशासित होकर खेलने को कहा तथा खेलों में और अधिक बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने को कहा और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उद्घाटन कियाl

क्रीड़ा अधिकारी कुमाऊ विश्वविद्यालय नैनीताल डॉ. नागेंद्र शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में 4 महाविद्यालयों की टीम भाग ले रही है जिसमें प्रथम मैच एमबी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्द्वानी एवं पीएनजी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामनगर के मध्य हुआ जिसमें एमबी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्द्वानी की टीम ने ने 3 अंको के मुकाबले 12अंको से पराजित कर फाइनल मैं प्रवेश किया दूसरा मुकाबला राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रुद्रपुर और राधे हरी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय काशीपुर के मध्य हुआ जिसमें रुद्रपुर महाविद्यालय ने राधे हरी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय काशीपुर को को 2 अंको के मुकाबले 7 अंको से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया lफाइनल मुकाबला राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रुद्रपुर और एमबी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्द्वानी के मध्य खेला गया जिसमें एमबी महाविद्यालय रुद्रपुर महाविद्यालय ने 25 अंको के मुकाबले 37 अंकों से पराजित कर प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला जीत लिया l प्रतियोगिता के निर्णायक रघु रावत ,दीपचंद पंत,सैयद गुलाम रजा, अंकुश रौतेला , राजेंद्र कुमार नीतीश कुमार धीरज चौधरी थे l

प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि जीआरडी इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन श्री गुरनाम सिंह चावला द्वारा किया थे उन्होंने सभी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा किसी भी खिलाड़ी को यदि खेल के संबंध में कोई परेशानी आती है तुम मुझसे संपर्क कर सकता है और कुमाऊं विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित प्रतियोगिता की सराहना की और हमेशा सहयोग करने की बात की प्रतियोगिता के अवसर पर राजेश कुमार , सुरेंद्र सिंह नेगी, डॉ. हरीश चंद्र पाठक, सुदर्शन कुमार, लोकेश चंद्र पांडे, , रंजीत सिंह मटियाली, राजेंद्र कुमार,नितीश कुमार. योगेश पांडे इमरान सिद्धकी, धीरज चौधरी सहित सभी महाविद्यालयों की टीम मैनेजर एवं प्रशिक्षक शामिल थेl क्रीड़ा अधिकारी कुमाऊँ विश्व विद्यालय नैनीताल ने बताया की प्रतियोगिता में कुमाऊँ विश्व विद्यालय की टीम का चयन किया गया है चयनित टीम नवंबर माह में अंतर विश्व विद्यालय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र हरियाणा जाएगीl अगली कुमाऊं विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय महिला खो- खो प्रतियोगिता दिनांक 20 और 21 सितंबर को चंद्रावती तिवारी कन्या महाविद्यालय काशीपुर में संपन्न होगी l

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.