Saturday, September 5, 2026

महाविद्यालय में सीट वृद्धि के लिए अभाविप का धरना शुरू 

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर।  सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में चार सूत्रीय मांगों के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। स्नातक प्रथम वर्ष में सीटों की व्रद्धि, एमएससी जंतु विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, गणित की कक्षाएं इसी सत्र से प्रारंभ करने, सांध्यकालीन कक्षाएं प्रारम्भ करने की मांग को लेकर कार्यकर्ता धरना स्थल पर डटे रहे।

छात्र नेता चंदन भट्ट ने कहा है कि स्नातक प्रथम वर्ष में सीट वृद्धि के लिए संगठन निरंतर संघर्षरत है और स्नातक स्तर पर सीट वृद्धि न होने पर छात्रों को अनिश्चितकालीन धरना प्रारंभ करने पर मजबूर होना पड़ा है। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं हो जाती हैं तब आंदोलन चलेगा। यदि मांगे पूरी नहीं हुई तो छात्र उग्र आंदोलन करेंगे। इस दौरान रचित सिंह, राहुल गुप्ता, सौरभ राठौर, विपिन पाण्डेय, आकाश बठला,पुनीत सिंह ,कमलेश, कैलाश, दिपांकर, अभिजीत गंगवार, सुदीप, सौरभ गंगवार, बचित्तर सिंह, प्रकाश दास, आलोक यादव आदि उपस्थित रहे तथा छात्रों को पूर्व छात्र नेता योगेश वर्मा, पूर्व महासंघ सचिव सौरभ शर्मा, पूर्व महासंघ उप सचिव देवेश कुमार आदि ने पहुंच कर समर्थन दिया।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.