Saturday, September 5, 2026

महाराष्ट्र की महिला गहरी खाई में गिरी, मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,टिहरी। ब्यासी में खाई में गिरी महिला , SDRF ने किया शव बरामद। मंगलवार को चौकी ब्यासी द्वारा, SDRF को सूचित किया गया की ब्यासी में खाई में एक महिला गिर गयी। उक्त सूचना प्राप्त होने पर SDRF रेस्क्यू टीम मुख्य आरक्षी सुरेश प्रसाद के हमराह मय रेस्क्यू उपकरण सहित घटनास्थल के लिए तत्काल रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुँचकर SDRF रेस्क्यू टीम ने त्वरित कार्यवाही की व महिला को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया व रोप के माध्यम से रेस्क्यूर द्वारा रेप्पलिंग करके महिला तक पहुंच बनाई गई। SDRF टीम द्वारा मृत महिला के शव को स्ट्रेचर व रोप के माध्यम से खाई से बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.