Friday, September 4, 2026

महाराष्ट्र: अहमदनगर कोपर्डी गैंगरेप मामला, आरोपी जितेंद्र ने पुणे की जेल में फांसी लगाकर सुसाइड की

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,मुंबई। महाराष्ट्र के अहमदनगर कोपर्डी गैंगरेप मामले से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। इस मामले के एक आरोपी जितेंद्र उर्फ पप्पू शिंदे ने पुणे के येरवाडा जेल में आत्महत्या कर ली। सूत्रों ने बताया कि शिंदे ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। आज सुबह उसका शव बैरक में लटका हुआ देखा गया। जब जेल अधिकारी राउंडअप के लिए गए, तब उन्होंने उसे देखा और उसे उतारा गया। घटना के सामने आने के बाद सभी सीनियर अधिकारी येरवाडा जेल पहुंच रहे हैं।

क्या है पूरा मामला?

13 जुलाई 2016 को अहमदनगर जिले के कोपर्डी गांव की मराठा समुदाय की एक नाबालिग के साथ तीन लोगों ने बलात्कार किया था और उसकी हत्या कर दी थी, जिसके बाद पूरे राज्य में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन शुरू हुआ था। इस मामले में जितेंद्र उर्फ पप्पू शिंदे मुख्य आरोपी था। इस अपराध की गंभीरता को इस बात से समझा जा सकता है कि अपने दादा से मिलकर घर लौट रही 15 वर्षीय लड़की के साथ कुछ लोगों ने सामूहिक बलात्कार किया और फिर उसका गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। उसके पहले आरोपियों ने उसके हाथ-पैर भी तोड़ दिए।

सितंबर 2016 में पुलिस ने इस मामले में तीन दलित युवकों को गिरफ़्तार किया था जिनके नाम जीतेंद्र शिंदे, संतोष भावल और नितिन भाईलुमे है। सितंबर 2016 को मराठा क्रांति मोर्चा ने राज्य भर में मराठों के लिए आरक्षण की मांग के अलावा, इस मामले में मुकदमे को जल्द पूरा करने और आरोपियों को सजा देने की मांग को लेकर राज्य के विभिन्न हिस्सों में मौन मार्च निकाला। पुलिस ने इस मामले में 1 नवंबर, 2016 को स्थानीय सेशन कोर्ट में 350 पन्नो से अधिक की चार्जशीट दायर की। इस मामले में तीनों आरोपियों को कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.