भोंपूराम खबरी।हल्द्वानी रोड महाराणा चौक के निकट हनुमान मंदिर एवं मेटाडोर स्टैंड के पास पालिका कर्मचारियों द्वारा कूड़ा डंपिंग किए जाने को लेकर व्यापारियों ने विरोध जताया है । व्यापारियों ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी से भेंट कर डंपिंग जोन हटाए जाने की मांग की है। ऐसा न किए जाने पर कूड़ा डंपिंग जोन पर धरना देने की चेतावनी दी है ।
निवर्तमान महामंत्री विजय अरोड़ा ने बताया कि नगर पालिका द्वारा हनुमान मंदिर के पास कूड़ा एकत्रित कर डंपिंग जोन बना दिया गया है जिस वजह से वहां पर शहर की सुंदरता एवं व्यापारियों का व्यापार भी खत्म हो गया है। उसके विरोध में नगर पालिका में मीटिंग की गई और शाम को वहां पर व्यापार मंडल द्वारा जगह की सफाई की जाएगी तथा तथा व्यापारियों के साथ बैठकर सांकेतिक धरना भी दिया जाएगा और नगर पालिका प्रशासन से मांग की जाएगी की उक्त स्थान को व्यापारियों के हित में देखते हुए कूड़ा मुक्त स्थान घोषित किया जाए।पालिका के अधिशासी अधिकारी गुरमीत सिंह ने कहा कि व्यापारियों का एक शिष्ट मंडल मिलने आया था तथा उनके द्वारा उक्त स्थान पर कूड़ा न डालने की मांग की गई है जिस पर उनके द्वारा उन्हें आश्वासन दिया गया कि आम नागरिकों की राय लेते हुए कूड़ा डंपिंग करने के लिए स्थान का चयन किया जाएगा ।




