Friday, September 4, 2026

महानगर कांग्रेस कमेटी ने विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर नुक्कड़ सभा का किया आयोजन

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर।महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा विधानसभा 2022 चुनाव की तैयारियों को लेकर ट्रांजिट कैंप वार्ड नंबर 2 नारायण कॉलोनी में एक नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया जिसमें वार्ड नंबर 2 के पार्षद व नेता प्रतिपक्ष मोनू निषाद व महामंत्री रंजीत सिंह राणा के प्रयासों से दर्जनों युवाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की इस दौरान महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा व पूर्व पालिकाध्यक्ष श्रीमती मीना शर्मा व मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष अरुण पांडे ने फूल मालाएं पहनाकर युवाओं का कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने पर स्वागत किया इस दौरान महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा ने कहा कि विधानसभा 2022 में अब कांग्रेस की सरकार बननी तय है उन्होंने सभी युवाओं से आह्वान किया कि सभी युवा पार्टी की रीती नीतियों को व विचारधारा को घर घर जाकर जन-जन तक पहुंचाएं नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष मोनू निषाद ने कहा कि आज भाजपा सरकार में सभी वर्गों के लोग चाहे मजदूर किसान व्यापारी युवा कोई भी हो आज हर वर्ग परेशान है और इस तानाशाही भाजपा की सरकार को उखाड़ फेंकने को तैयार बैठा है मोनू निषाद ने कहा कि आने वाला समय कांग्रेस का है और कांग्रेस पार्टी 2022 के विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी और उत्तराखंड की जनता को महंगाई कम कर और बेरोजगारों को रोजगार देकर राहत प्रदान करने का कार्य करेगी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने वालो में सन्नी जोहरी चेतन जोहरी उत्कृष पांडे सुनील कश्यप सुनील गंगवार उपेंद्र गंगवार विकास कुमार सैंडी बाबा विशु अरोरा राजन कश्यप हरेंद्र गंगवार सोनू ठाकुर अनिल गंगवार लक्की गुप्ता सहित दर्जनों कार्यकर्ता थे इस दौरान नगर निगम में पूर्व नेता प्रतिपक्ष दिलीप अधकारी ब्लाक अध्यक्ष दिनेश पन्त पार्षद मोहन कुमार प्रीति साना अमित मिश्रा राजेश कुमार उमा सरकार महिला नगर अध्यक्ष मोनिका ढाली अजय यादव सुमित राय सेवादल अध्यक्ष संजीव रस्तोगी रामधारी गंगवार राजवीर चौधरी लक्की शुक्ला दिनेश मौर्या सुरेश शर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद थे

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.